Search

May 17, 2026 1:48 pm

महिलाओं के सम्मान एवं उसके अधिकार को लेकर कार्यक्रम किया गया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड के खजूरडंगाल पंचायत प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम संस्था लोक कल्याण सेवा केंद्र देवी नगर की ओर से शुक्रवार को किया गया इस कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान एवं उसके अधिकार को लेकर कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम व ढोल नगाड़ा के साथ महिला और किशोरियों ने किया।अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।
2023 के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र की थीम ‘डिजिटऑल: लैंगिक समानता के लिए आविष्कार एवं तकनीक’ है. इस थीम का लक्ष्य तकनीक और ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों और महिलाओं द्वारा दिए जा रहे योगदान को स्वीकार करना और उसका जश्न मनाना है। पक्षपात के प्रति ध्यान खींचने और महिलाओं को हर क्षेत्र में शामिल किए जाने को लेकर आवाज़ उठाई जाएगी.संस्था के सीनियर कार्यकर्ता राजीव रंजन बताया महिलाओं को उसके अधिकार दिलाने के लिए जागरूक किया गया। पंचायत के उपमुखिया तविथा मुर्मु, वार्ड सदस्य गुडु, ग्राम प्रधान विकास सोरेन,यूथ श्रीनाथ सोरेन, छोटु सोरेन, स्टैंसिला ,नेहा सोरेन,स्वास्थ्य सहिया व सैकड़ों महिलाएं उपस्थित हुई। ग्राम प्रधान ने महिला दिवस के शुरुआती अभियान व आंदोलनके बारे में बताएं कि कैसे महिलाएं रोटी और एकता के लिए एक साथ आई। । इस कार्यक्रम में अनेक यूथ के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का संचालन व प्रबंधन संस्था के कार्यकर्ता सुचित्रा मुर्मू के द्वारा सधन्यवाद के साथ समापन किया।

IMG 20230310 WA0066 1
IMG 20230310 WA0067
IMG 20230310 WA0064
IMG 20230310 WA0065

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!