Search

May 9, 2026 2:39 pm

महिला के साथ मारपीट करना कपड़ा फाड़ देने का मामला प्रकाश में आया है. केस दर्ज

सतनाम सिंह

महेशपुर थाना क्षेत्र के बड़कियारी पंचायत अंतर्गत लखीराम गांव में एक महिला के साथ मारपीट कर कपड़ा फाड़ देने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर वादिनी ने थाने में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करवाई है. वादिनी द्वारा दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि बीते शनिवार को समय 12 बजे दिन उसका घर में आकर मुन्नी सोरेन तथा कुलेश हेंब्रम लखीराम गांव निवासी ने अचानक गाली गलौज करते हुए उसका बाल पकड़कर उसे मारपीट करने लगा तथा बोलने लगा कि तुम डायन हो हमलोगों को खा रही हो, और बाल का झोटा पकड़कर मार कर गिरा दिया. और मेरा कपड़ा फाड़ दिया. जिससे उसका लज्जा भंग हो गई. वादिनी के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर महेशपुर थाने में सुसंगत धराओं के तहत मामला दर्ज की गई है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!