रिपोर्ट–धीरेन साहा
जेएसएलपीएस के अंतर्गत महेशपुर प्रखंड के शिवरामपुर पंचायत के रतनपुर गांव के मिशन अंत्योदय के तहत आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मूल रूप से पंचायत प्रतिनिधि व वार्ड सदस्य संतोषीला मरांडी उपस्थित रहे। तत्पश्चात शहरग्राम आजीविका महिला संकुल संघ की मासिक बैठक गुरुवार को आयोजित किया गया। बैठक में सामुदायिक समन्वय संतोष कुमार ठाकुर के द्वारा पोषण पखवाड़ा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजित किया गया जिसके तहत स्वास्थ्य पोषण, पेयजल एवं स्वच्छता तिरंगा, भोजन किशोरी की समस्या प्रसवपूर्व जांच कालाजार ,फाइलेरिया एनीमिया ग्राम स्वस्थ पोषण दिवस के दिन मिलने वाली सभी सेवाएं ,टीकाकरण हाथ धोने की आदत, आंगनवाड़ी से मिलने वाली सुविधाएं, मोटे अनाज जैसे मक्का, बाजरा आदि का सेवन के महत्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गया। इसके उपरांत सखी मंडल की दीदियों के हतरा शपथ लेकर हाथ धुलाई कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर सामुदायिक समन्वय दीपक कुमार वर्मा, संकुल संघ के प्रतिनिधि अध्यक्ष सरस्वती देवी, सचिव – पुष्पा हेमराम, जेआरपी मिनती मुर्मू, लिखापाल जोहन सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे।











