Search

June 2, 2026 10:54 pm

कार और बाइक की सीधी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। थाना क्षेत्र के बिचामहल-लेटबाड़ी ग्रामीण सड़क पर मंगलवार को कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार चालक को भी हल्की चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार संख्या जेएच 16 सी 7377 बिचामहल की ओर से लेटबाड़ी जा रही थी। इसी दौरान बिचामहल के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार करण साहा (20 वर्ष), निवासी लेटबाड़ी गांव, गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार चालक फिरोज अंसारी को भी मामूली चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति सामान्य है।
इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही लिट्टीपाड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना ले आई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!