सतनाम सिंह
पाकुड़। बुधवार को पाकुड़ कलिकापुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ भगवती मंदिर में पूर्व ज़िप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मु पहुंचकर मां भगवती के दर्शन की एवं उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। तत्पश्चात बाबूधन मुर्मू ने मंदिर सञ्चालन समिति के सदस्य अलोक मंडल , निखिल मंडल , गौतम सरकार , भजोहरी पॉल , देब प्रसाद मंडल , शांति मंडल ने संयुक्त रूप से मंदिर के छत आदि निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मंदिर समिति ने आने वाले दिनों में मंदिर के विकास कार्य का प्लान दिखाया । मंदिर समिति द्वारा बाबूधन मुर्मू जी को मंदिर के द्वारा सामाजिक उत्थान के कार्य से अवगत कराया गया । बाबूधन मुर्मु ने कहा यह मंदिर संथाल परगना के पुराने मंदिरो में से एक है और माँ भगवती का आशीर्वाद सदा यहाँ के लोगो के प्रति रहा है । मुर्मू जी ने वहां मौजूद सभी मजदूर भाइयो के बीच में मिठाई वितरण किया और कहा कि मां के आशीर्वाद से सभी कार्य पूर्ण और सफल होगा ।













