पाकुड़ सोमवार माध्यमिक परीक्षा की पहली पाली में विज्ञान और दूसरी पाली में गणित, स्टेटिस्टिक्स की परीक्षा हुई । परीक्षा में कुल 7090 परीक्षार्थी पंजीकृत थे,परंतु 6907 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए और 183 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए । परीक्षा शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर जिले में माध्यमिक परीक्षा को लेकर कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी की नजर में परीक्षार्थी परीक्षा देते देखे गए । शांतिपूर्ण परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केन्द्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सहित सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति रही ।







