Search

May 16, 2026 10:51 pm

मालगाड़ी से ओवरलोड कोयले की ढुलाई करने पर रेलवे विजिलेंस ने मारा छापा

बजरंग पंडित पाकुड़



पीएसपीसीएल को लगाया लाखो का जुर्माना

पाकुड़: जिला प्रशासन एक तरफ बिना माइनिंग के परिवहन पर रोक लगाने को लेकर दिन रात कार्रवाई कर रहा है. जिला टास्क फोर्स ने पूरे पाकुड़ जिले में अवैध कार्य करने वालों की कमर तोड़ दी है।सड़क मार्ग से ओवर लोड करने वालों पर भी जिला प्रशासन का खूब डंडा चला है,लेकिन कोयला की ओवर लोडिंग पर जिला प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है,ठीक कुछ इसी तरह दुसरी तरफ रेल मार्ग से ओवर लोडिंग कर रेलवे के राजस्व को क्षति पहुंचाने का काम बदस्तुर जारी है. इसका खुलासा हुआ है हावड़ा रेल डिवीजन के रेल विजीलेंस द्वारा की गयी छापेमारी में पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक के आवंटी पंजाब स्टेट पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड को लाखो रूपये का ओवरलोडिंग के आरोप में पैनाल्टी भी लगाया गया है. रेल सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे विजीलेंस के हावड़ा डिवीजन से अधिकारियों ने पहले लोटामारा रेलवे साइडिंग में मालगाड़ी से ले जाये जा रहे कोयले की मापी करायी और क्षमता से अधिक कोयला रैक में लदा पाये जाने को लेकर क्षमता से अधिक लोड किये गये कोयला को उतारने का निर्देश पीएसपीएसीएल एवं कोयले का परिवहन करने वाली कंपनी दिलीप बिल्डकोन के अधिकारियों और रेल अधिकारियों को दिया गया. लेकिन दिये गये निर्देश को धत्ता बताते हुए क्षमता से अधिक लदे कोयला को मालगाड़ी से पंजाब की ओर ले जाया जाने लगा और जब इसकी भनक रेल विजीलेंस की टीम को मिली तो मालगाड़ी को साहेबगंज जिले के सकरीगली रेलवे स्टेशन पर रोका गया और जब मापी करायी गयी तो क्षमता से अधिक कोयला लदा पाया गया. विजीलेंस टीम में शामिल अधिकारियों के निर्देश पर क्षमता से अधिक कोयला की ढुलाई को लेकर पीएसपीसीएल पर रेलवे द्वारा जुर्माना लगाया गया है. रेल ने लगभग 40 लाख रूपये का जुर्माना कोल कंपनी पर लगाया गया है। जुर्माना पीएसपीसीएल से वसुला जायेगा। क्षमता से अधिक रैक के जरीये कोयला की ढुलाई करने और रेल विजीलेंस टीम द्वारा की गयी छापेमारी के मामले को लेकर जब दिलीप बिल्डकोन के बड़े अधिकारी से फोन के माध्यम से सम्पर्क साधा गया लेकिन लेकिन जवाब कुछ भी नही मिल पाया।

IMG 20230323 WA0085

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!