Search

May 19, 2026 12:23 pm

मासिक गुरु गोष्टी का आयोजन किया गया।

हेमंत हांसदा

पाकुड़िया संवाददाता पाकुड़िया बीआरसी भवन में गुरुवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मर्सीला सोरेन की उपस्थिति में मासिक गुरु गोष्टी का आयोजन किया गया। गोष्टी में विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना, विद्यालय किट क्रय, बच्चों का जाति प्रमाण पत्र, आधार, बैंक खाता, ई विद्या वाहिनी में छात्र एवं शिक्षकों की उपस्थिति पाठ्यपुस्तक एंट्री, आयरन गोली, सभी विद्यालयों में शौचालय एवं चापाकल का अध्ययन रिपोर्ट आदि कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही अन्य कई कार्यो की भी समीक्षा की गई। मौके पर बीपीओ अल्फ्रेड उज्जवल मुर्मू, सभी बीआरपी एवं सीआरपी सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय से प्रधानाध्यापक शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!