Search

May 12, 2026 1:51 pm

मिजील्स रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय महेशपुर में बच्चों को लगाया गया टीका

रिपोर्ट–धीरेन साहा

महेशपुर(पाकुड़):– मंगलवार को प्रखंड प्राथमिक विद्यालय महेशपुर में बच्चो को विगत 12 अप्रैल से प्रारंभ हुए मिजील्स रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत प्राथमिजील्स रूबेला का टीका लगाया गया। एएनएम स्नेहलता हांसदा, सहिया अन्ना दास, सुजाता दास तथा आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका माया घोष ने मिलकर प्रखंड प्राथमिक विद्यालय के कुल 127 बच्चों में 100 बच्चों को मिजील्स रूबेला का टीका लगाया। वहीं आंगनवाड़ी केंद्र गोकुलनगर के कुल 34 बच्चों में 20 बच्चों को मिजील्स रूबेला का टीका लगाया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एएनएम स्नेहलता हांसदा ने बताया कि कुल 120 बच्चों को मिजील्स रूबेला का टीका देने का कार्य किया गया है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधान शिक्षिका सुमन तिवारी, सहायक अध्यापक संतोष रविदास, सहायक अध्यापिका सुष्मिता तिवारी, बेबी कुमारी, किरण देवी भी उपस्थित थीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!