Search

June 19, 2026 9:51 am

“मेरी माटी मेरा देश” मुहिम के तहत बच्चों ने निकाला प्रभात फेरी

राजकुमार भगत

पाकुड़, स्थानीय विद्यालय डी ए वी विद्यालय में बच्चों ने स्वच्छता अभियान के तहत प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। भारत सरकार द्वारा जारी राष्ट्रव्यापी स्वच्छता के तहत मेरी माटी मेरा देश मुहिम को मजबूत करने हेतु विद्यालय के बच्चे, प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता अभियान में लोगों की भागीदारी को जागृत करना था। इस फेरी में बच्चों ने बैनर एवं स्थानीय पंच प्राण वीर के तस्वीरों के साथ देश भक्ति नारे लगाए। इस प्रभात फेरी को विद्यालय से एस के पार्क तक ले जाया गया एवं शहीद वीरों को श्रंधाजली दी गई।
अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने बताया कि हम सभी को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी से प्रेरित होकर स्वच्छ भारत अभियान में अवश्य शामिल होना चाहिए। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों को अधिक स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण है। मौके पर वरीय स्नातोकोत्तर शिक्षक संजीव कुमार मिश्रा, संजय कुमार यादव, रंजीत कुमार मंडल, अमृता मिश्रा एवं अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!