Search

June 19, 2026 7:26 pm

मेरी माटी , मेरे देश कार्यक्रम का दूसरा चरण प्रारंभ।

राजकुमार भगत

पाकुड़। रविवार को भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार शाह के नेतृत्व में एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह नगर परिषद अध्यक्ष सपा शाह , किसान मोर्चा नेत्री सबरी पाल,जिला मंत्री पार्वती पासवान के उपस्थिति में बल्लभपुर शक्ति केंद्र बूथ क्रमांक 433 ,434 पर स्थानीय ग्राम रक्षा कली मंदिर के प्रांगण से पवित्र मिट्टी का उठाव कर विधिवत दूसरे चरण का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं बल्लभपुर के सभी घरों से थोड़ा-थोड़ा पवित्र माटी पवित्र कलश पर लेने का काम किया गया ।वही शक्ति केंद्र राजापारा बूथ क्रमांक 407,408 पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम पाकुड़ नगर के प्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर के प्रांगण से एवं भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह जी के आवास के पवित्र माटी को पवित्र कलश में समर्पित कर शुभारंभ करते हुए कई घरों पर जाकर घर के बुजुर्गों से अपने आंगन के पवित्र माटी को पवित्र कलश में लेने का काम किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश का कार्यक्रम से हमें देश की आजादी के लिए किए गए बलिदानों का एहसास होगा इसके लिए हर देशवासी को इस अभियान में शामिल होना चाहिए ।पूरे देश भर में अमृत कलश यात्रा निकाली जा रही है
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत 19 शक्ति केंद्रों से प्रभारी नियुक्त किया गया, जिसमें हर घर से 2 चुटकी मिट्टी अमृत कलश में संग्रह किया जाएगा ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के नगर मंत्री शक्ति केंद्र के अध्यक्ष मोहन सरकार ,एससी मोर्चा के नगर अध्यक्ष गणेश रजक ,बूथ अध्यक्ष कृष्णा सरकार ,अरुण सरकार, मधु सरकार ,समर सरकार आलोक देवी ,दुर्गा देवी ,ब्यूटी देवी, सुजीत सरकार मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!