Search

May 6, 2026 4:36 pm

मोटरसाइकिल में अचानक आग लगने जाने से जल कर खाक हुई मोटरसाइकिल।

बजरंग पंडित

बाल बाल बचा मोटरसाइकिल सवार, कूद कर बचाई जान।

अमड़ापाड़ा – थाना क्षेत्र के दुमका पाकुड़ मुख्य पथ पर रविवार को फतेहपुर गांव के समीप एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लगने जाने से जल कर खाक हुई बाइक। मिली जानकारी के अनुसार चलती हुई टीवीएस बाइक अपाची संख्या जेएच 16 ई 9324 चलते चलते अचानक आग लग गई। आग लगने से बाइक चालक के सामने पूरी बाइक धु धु कर जल कर खाक हो गई। वहीं बाइक चालक बाल बाल बच गया। बाइक पर सवार कार्तिक मंडल अमड़ापाड़ा के निपानिया से वापस घर तालपहाड़ी गांव की ओर जा रहा था। तभी अचानक बाइक में आग लग गई। वहीं ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय थाना को घटना की सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर आवश्यक पूछताछ किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!