Search

May 17, 2026 4:55 am

मोटरसाइकिल व बोलेरो के आमने सामने की टक्कर से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए

प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़

लिट्टीपाड़ा थाना छेत्र हिरणपुर मुख्य सड़क करियोडीह चेरका पहाड़ के समीप रविवार को मोटरसाइकिल व बोलेरो के आमने सामने की टक्कर से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार लिट्टीपाड़ा गांव निवासी अजय मंडल ,अशोक साहा अपने मोटरसाइकिल से लिट्टीपाड़ा से हिरणपुर की ओर जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे वाहन संख्या जेएच 17 जी 9892 से सीधी टक्कर हो गया जिससे मोटरसाइकिल में सवार दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुंच ग्रामीणों की सहयोग से दोनो घायलो को उठा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया जहाँ डॉक्टर की अनुपस्थिति में हॉस्पिटल के सीएचओ के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए अजय कुमार को बाहर रेफर कर दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!