Search

June 19, 2026 10:05 am

मोदी सरकार दे रही है खेल को बढ़ावा झारखंड सरकार के पास कोई रणनीति नहीं : बाबूधन मुर्मु

सतनाम सिंह

पाकुड़ । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सदर प्रखंड के शहरकोल में फाइव स्टार क्लब द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट ग्रैंड फाइनल का उद्घाटन पूर्व ज़िप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मु ने फुटबॉल को किक मरकर श्रीगणेश किया। इसके पूर्व बाबूधन मुर्मु ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय कर फुटबॉल खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया । खेल प्रारंभ होने के पूर्व जैसे ही पूर्व जिप अध्यक्ष क्लब पहुंचे , क्लब के अध्यक्ष नारायण हांसदा सचिव सेलेन हांसदा उपसचिव अनिल किस्कु तथा ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ आदिवासी रीति रिवाज एवं परंपरा के साथ उनका स्वागत किया।श्री मुर्मू ने अपने सम्बोधन में कहा की आज़ादी के बाद पाकुड़ ज़िले का सम्पूर्ण विकास आज तक नहीं हुआ ।जिसके मद्देनजर केंद्र की मोदी सरकार पाकुड़ को एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत सम्पूर्ण विकास का कार्य कर रही है। जबकि यहां के सांसद , विधायक विकास के विपरीत दिशा में कार्य कर रहे है।मोदी सरकार खेलो इंडिया योजना लाकर खिलाड़ियों के मनोबल को ऊंचा क्या है।ताकि विकास की रौशनी देश के कोने कोने तक पहुंच सके ।राज्य सरकार द्वारा खेल के लिए राज्य में कोई ठोस योजना नहीं है। टूर्नामेंट में संथाल परगना से 16 टीमों ने भाग लिया। मौके पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष अमृत पांडेय , दिनेश मुर्मू , दिनेश किस्कु मौजूद रहे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!