Search

May 12, 2026 11:05 am

यक्ष्मा मरीजों की खोज के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।

धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड के गनपुरा पंचायत अंतर्गत बड़ा सफादाहा गाँव में जिला यक्ष्मा केंद्र पाकुड़ एवं पीरामल स्वास्थ पंचायत की मुखिया सुशीला मरांडी के द्वारा संयुक्त रूप से बड़ा सफादाहा गाँव में घर घर जाकर संभावित यक्ष्मा मरीजों की खोज के लिए बुधवार को जागरूकता अभियान का शुरुआत किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मुखिया की उपस्थिति में संभावित टी.वी. मरीजों को हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र में रेफर किया। पिरामल स्वास्थ्य मनोज महतो ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य गणपुरा पंचायत को टी.वी.से मुक्त करना है। पंचायत के सफादाहा गाँव मे संभावित सबसे अधिक टी. वी. के मरीज है। पंचायत की मुखिया सुशीला मरांडी ने उक्त संभावित मरीजों एवं ग्रामीणों के बीच ट्यूबरक्लोसिस के प्रसार, उनसे होने वाली मृत्यु, उनसे बचाव के उपाय के बारे मे विस्तृत चर्चा किया मुखिया हाँसदा ने बतायी की इस गाँव मे टी.वी.से बचाव हेतु अनेको सार्थक प्रयास किये गए है और आगे भी सरकार, स्वास्थ्य विभाग एवं पिरामल स्वास्थ के सहयोग से बेहतर करेंगे।पिरामल स्वास्थ्य के मनोज महतो एवं अर्जुन दास ने बताया की आदिवासी समुदाय मे टी. वी. विमारी बहुतायत मे पायी जाति है। साथ ही ग्रामीणों की जागरूकता से ही इनसे मुक्ति मिल सकती है। मौके पर पिरामल स्वास्थ से मनोज महतो,अर्जुन दास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया के एसटीएस विनोद टुडू, सहिया प्रमिला टुडू शामिल हुवे।

IMG 20230517 WA0048
IMG 20230517 WA0047 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!