Search

May 16, 2026 8:08 am

युवा पत्रकार ने रक्तदान कर महिला की बचाई जान।

सतनाम सिंह

हिरणपुर के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद दास के सुपुत्र है राहुल।

गुरुवार को हिरणपुर प्रखंड क्षेत्र के डांगापाडा गाँव की महिला नंदरानी देवी को युवा पत्रकार राहुल दास ने किया रक्तदान। नंदरानी देवी सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में भर्ती है, इसकी आयु लगभग 65 वर्ष है,नंदरानी देवी के पेशाब थैली और बच्चादानी के पास ट्यूमर है।डॉक्टर ने पेशेंट के परिवारों को बताया कि महिला को ऑपरेशन करना होगा, इसके लिए महिला को 12 पॉइंट A पोजेटिव ब्लड की आवश्यकता है।जिसे प्रतिदिन एक यूनिट ब्लड चाहिए।इसके बाद ही महिला की जान बचा पाएंगे।ब्लड के लिए परिवारों वालो ने गांव के ही कुंदन भंडारी को जानकारी दिया जिसके बाद कुंदन भंडारी ने युवा पत्रकार राहुल दास को जानकारी दिया,जानकारी प्राप्त होते ही राहुल दास ने रक्त अधिकोष गृह में जाकर महिला के लिए रक्त दान किया।और परिवार वालों से मुलाकात करके बोला कि हमसभी अपने स्तर से कोशिश कर रहे हैं।जिससे ब्लड की आवश्यकता पूरी हो जाएगी।इसमें युवा पत्रकार राहुल दास और कुंदन भंडारी की अहम भूमिका रही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!