Search

June 19, 2026 8:15 am

यूपी में तीन किसान की मौत को लेकर सीपीआईएम ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया

बजरंग पंडित

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक पर मंगलवार को सीपीआईएम जिला किसान संगठन ताला बास्की के नेतृत्व में दर्जनो कार्यकर्ताओं ने पिछले दिन यूपी के लक्खिनपुर खीरी में तीन किसानों को थार वाहन से रौंद कर हत्या करने के खिलाफ जमकर विरोध प्रकट किया. कार्यकर्ताओं ने नुक्कड सभा कर केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के खिलाफ नारेबाजी कर मंत्री पद से हटाने, एफआईआर में मंत्री का नाम जोड़ने, वृजशरण सिंह को गिरफ्तार करने, बिल्कीश बानों हत्याकांड में शामिल अभियुक्त को पुनः गिरफ्तार करने, किसानो का काला कानून वापस लेने की मांग की. मौके पर गोपीन सोरेन, माणिक दूबे, रूहूल अमीन, हुउम सोरेन समेत कई किसान संगठन के सदस्य मौजूद थे

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!