Search

June 19, 2026 7:24 pm

रक्तदान कर बचाया 23 वर्षीय प्रसुता की जान

राजकुमार भगत

पाकुड़ । सत्य सनातन संस्था के आदर्शनगर निवासी राजेश साहा ने दुर्लभ रक्त समूह का रक्तदान कर 23 वर्षीय प्रसुता महिला की जान बचाई है।,संस्था के सदस्य राहुल सिंह ने बताया कि राबीता देवी जो साहेबगंज जिले के पतना प्रखंड के ग्राम सराइविंधा के निवासी है, वो अपने माता जी यहां घूमने पाकुड़ आई हुए थी, जहा इनको प्रसव पीड़ा हो गई । इलाज के लिए पाकुड़ के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।चिकित्सकों ने रक्त चढ़ाने का सुझाव दिया। उनके पति बिमल गोराई ने रक्त के लिए संस्था का सदस्य राजेश साहा से संपर्क किया । राजेश ने रक्त की महत्व को समझते हुए पुराना सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष में जाकर अपना दुर्लभ रक्तदान किया। रक्त प्राप्ति के बाद बिमल गोराई ने रक्तदाता और संस्था को धन्यवाद दिया ।रक्तदाता राजेश साहा का यह तीसरा रक्त दान है।मौके पर कर्मचारी पीयूष कुमार के अलावें अन्य मौजूद थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!