Search

May 17, 2026 9:29 am

राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र का बीडीओ ने निरीक्षण किया।

बिक्की सन्याल

पाकुड़। अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय में मैट्रिक के परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र का बीडीओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ सह सीओ कुमार देवेश द्विवेदी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्रीकांत ठाकुर एवं एसआई विजय कुमार ने कक्षावार निरीक्षण कर विधि-व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं बीडीओ ने विद्यालय में प्रतिनियुक्त शिक्षकों से विद्यालय में परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, बिजली, सीसीटीवी, सुरक्षा आदि की जानकारी ली। उन्होंने परीक्षा केंद्र के प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदन कुमार एवं सीएस नरेन्द्रनाथ यादव, दंडाधिकारी जयराज कुमार दास एवं सुरक्षा के लिए तैनात एसआई देवानंद प्रसाद को परीक्षा पारदर्शी, कदाचार व भयमुक्त वातावरण में परीक्षा सफल कराने का निर्देश दिया। शिक्षकों ने बताया कि बुधवार को परीक्षा केंद्र में होम साइंस विषय के कुल 44 परीक्षार्थियों में से 44 परीक्षार्थी शामिल हुए। बताया कि इस परीक्षा केंद्र में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं परीक्षा दे रही हैं। वहीं परीक्षा के सफल आयोजन के लिए दंडाधिकारी के रूप में कनीय अभियंता जयराज कुमार दास एवं सुरक्षा के लिए एसआई देवानंद प्रसाद को प्रतिनियुक्त किया गया है। मौके पर अन्य विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिका मौजूद थे।

IMG 20230316 WA0064
IMG 20230316 WA0063

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!