Search

May 11, 2026 10:24 pm

राजकुमार दे 96.80% अंक प्राप्त कर बना जिला टॉपर,राज्य में सातवां स्थान

बरसा दत्ता द्वितीय व रामानंद साहा तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले में लहराया परचम

राजकुमार भगत

पाकुड़। झारखंड बोर्ड झारखंड एकेडमिक काउंसिल जेएसी ने दसवीं के परीक्षाफल प्रकाशित कर दी है। परीक्षाफल प्रकाशित होने के पश्चात कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल है। मॉडल प्लस टू इंटर स्कूल हिरणपुर पाकुड़ के राजकुमार दे पिताश्री संजय कुमार दे के पुत्र हैं इन्होंने 484 अंक प्राप्त किया है। 96. 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले भर में प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार दे साधारण परिवार का छात्र है। बताया जाता है कि राज्य भर में इनका स्थान सातवां है। यह अपने जीवन में बड़ी उड़ान का सपना देखा है। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों तथा ट्यूशन के शिक्षकों को दिया है।
अपग्रेड हाई स्कूल बन्नो ग्राम पाकुरिया के के छात्र बरसा दत्ता पिताश्री उत्तम दत्ता के पुत्री हैं इन्होंने 95.40% अंक प्राप्त कर जिले भर में द्वितीय स्थान प्राप्त की है।मॉडल प्लस टू विद्यालय हिरणपुर के रामानंद कुमार साहा पिताश्री विनोद कुमार साहा के पुत्र हैं 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है ।अपग्रेड हाई स्कूल अंजना के सुहाना प्रवीण पिता एमडी जहांगीर आलम की पुत्री हैं इन्होंने 95 .20% अंक लाकर तीसरे स्थान पर रही हैं । पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय के प्रकाश सिंह पिता श्री सुभाष सिंह के पुत्र है 94 . 80% अंक प्राप्त कर यह जिले भर में चौथा स्थान प्राप्त किए हैं। अपग्रेड हाई स्कूल बन्नो ग्राम देव घोष पिता श्री अमित घोष के पुत्र हैं इन्होंने 94 .40% अंक प्राप्त कर पांचवा स्थान प्राप्त किया है।पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय के प्रिंस देव यादव पिताश्री सुखदेव यादव के पुत्र हैं इन्होंने 94 .20% अंक लाकर छठा स्थान प्राप्त किया है। अपग्रेड हाई स्कूल बन्नो ग्राम पकरिया के ईशा कुमारी पिता श्री मानस कुमार यादव की पुत्री हैं 94% अंक प्राप्त कर इन्होंने सातवां पोजीशन प्राप्त की है। उच्च विद्यालय महेशपुर के गौरव मंडल पिता श्री प्रकाश मंडल के पुत्र हैं इन्होंने 93 .80 %अंक प्राप्त कर आठवां स्थान प्राप्त किया है ।अपग्रेड हाई स्कूल शहरग्राम पाकुड़ के जितेन साहा पिताश्री दिलीप शाह के पुत्र हैं इन्होंने 93 .80 %अंक प्राप्त कर आठवां स्थान प्राप्त किया है। उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोपीनाथपुर पकरिया के दृश्यमान मंडल पिता श्री उज्जवल मंडल के पुत्र 93.60% अंक प्राप्त कर नौवा स्थान प्राप्त किया है । मॉडल प्लस टू विद्यालय हिरणपुर के महबूब अंसारी पिता अब्दुल हमीद अंसारी 93.40% अंक प्राप्त कर जिलेभर में दसवां स्थान प्राप्त किया है। सभी छात्रों ने इसका श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। छात्रों का कहना है कि उनकी मेहनत और परिश्रम व्यर्थ नहीं गई ।वह बहुत खुश है और आगे की अच्छी रणनीति बना रहे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!