राजकुमार भगत
पाकुड़। रामनवमी पर्व के मद्देनजर पाकुर जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रात काल से ही पूरी सतर्कता बरत रही हे। शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में पर्व को मनाए जाने को लेकर हर चौक चौराहों और स्थान विशेष पर होमगार्ड एवं जवानों की नियुक्ति की गई है। पुलिस अधीक्षक एच.पी.जनार्दनन के निर्देश पर प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी समेत जवानों ने जगह-जगह मोर्चा संभाले हुए हैं। चौक, रेलवे कॉलोनी, सिद्धार्थनगर, स्वामी विवेकानंद चौक, रेलवे मैदान, कृष्णापुरी कॉलोनी, शिवपुरी कॉलोनी आदि में पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। जुलूस के साथ काफी संख्या में पुलिस बल निगरानी कर रहे हैं। ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है। गाना बजाना पर भी ध्यान रखा जा रहा है।
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने पुनः जिलावासियों को रामनवमी पर्व की बधाई देते हुए प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ रामनवमी पर्व का मनाने की अपील की है।
अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अजीत कुमार विमल,अंचलाधिकारी आलोक वरण केसरी भी अपनी नजर बराबर बनाए रखे हैं एवं शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में पर संपन्न कराने के लिए कृत संकल्पित है।






