Search

May 16, 2026 3:26 pm

राम नवमी के अवसर पर मंदिरों में हुआ भजन कीर्तन का आयोजन



राजकुमार भगत

पाकुड़। रामनवमी के शुभ अवसर पर जिले भर के सभी मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। शहरी क्षेत्र की यदि बात करें तो शिव शीतला मंदिर, भगत पाड़ा मंदिर ,स्टेशन परिसर मंदिर आदि में 24 परहर संकीर्तन रामधुन का आयोजन किया गया। हरे रामा हरे कृष्ण की धुन की गूंज पर भक्त थिरकते नजर आए। बंगाल बिहार के साथ-साथ पड़ोसी जिले के भी कलाकारों ने संकीर्तन में भाग लिया एवं अपनी राम धुन से सभी को आकर्षित किया।इस अवसर पर कई मंदिरों में भंडारा का भी आयोजन किया गया।
जिले भर के सभी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों द्वारा मंदिरों में पूजा करते देखा गया खासकर बच्चों एवं महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया।

किया गया शिव शीतला माता की पूजा

अष्टमी तिथि के रात्रि से नवमी तिथि के प्रातः काल तक हिंदू धर्मलंबी कई महिलाएं अपने अपने घरों में मां शीतला की पूजा करती हैं ।रात्रि जग्गा कर मां का ध्यान एवं पूजन करती हैं तथा प्रातः काल पूजन करने के बाद पर्व की समाप्ति करती हैं ।स्थानीय शीतला मंदिर में नवमी के दिन शीतला मां का विशेष पूजा अर्चना की जाती है।

IMG 20230330 WA0024

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!