Search

May 16, 2026 1:27 am

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन का बीज वितरण किया।

तोफिक राज

पाकुड़। प्रखंड कार्यालय में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन (एनएफएसएम ) अंतर्गत बीज वितरण किया। बीज वितरण कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सफिक अलाम एवं 20 सूत्री अध्यक्ष की उपस्थिति में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन (एनएफएसएम ) अंतर्गत बीज वितरण किया गया। इस प्रत्यक्षण हेतु प्रखंड के चार कलस्टर का चयन किया गया है। प्रखंड के चांदपुर पंचायत में 10 हेक्टेयर, उदयनारायणपुर 10 हेक्टेयर, संग्रामपुर 5 हेक्टेयर एवं सोनाजोरी पंचायत के 25 हेक्टेयर में कुल 50 हेक्टेयर मे मूंग का प्रत्यक्षण (डेमोंसट्रेशन) किया जाएगा। ‌ इस वितरण कार्यक्रम में मोहम्मद शमीम अंसारी,प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सुदीप कुमार सिंह, नीलम कुमारी श्रीवास्तव, खालिदा खातून, सभी सहायक तकनीकी प्रबंधक, चितरंजन कुमार सिन्हा , तकनीकी सहायक NFSM उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!