बिक्की सान्याल
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की आवश्यक बैठक धनुष पूजा आवासीय कार्यालय में हुई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने किया। उक्त बैठक में पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों से आए अपने-अपने समस्या रखें और कहा कि झारखंड की सरकार से दलित कमजोर वर्ग के लोगों के लिए किसी भी तरह की सरकारी योजनाओं से वंचित रखा गया है और आजादी के 75 साल हो चुकी है और अभी तक हम लोगों को मुख्यधारा से नहीं जोड़ा गया है। हम लोग पर अभी भी अत्याचार शोषण जात-पात का भेदभाव की जाती है, मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है पैसे वाले लोग हमेशा हम लोगों को डांट फटकार और दलित गरीब समझकर ईर्ष्या करते हैं। हम लोगों का जमीन भूमि माफिया द्वारा जबरन हड़पी जा रही है, एसटीएसई थानों में प्राथमिकी दर्ज होती है परंतु आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है तथा आए दिन बलात्कार एवं हत्या हो रही है आरोपियों पर राजनीतिक माफियाओं का संरक्षण प्राप्त है और खुलेआम आरोपीगण केश करता को भयाक्रांत करते हैं एवं हत्या करने की धमकी देते रहते हैं हम लोग मानसिक रूप से पीड़ित हैं दलित लोगों पर इस तरह से अत्याचार होती रहेगी तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे झारखंड की सरकार हम दलितों को अनदेखी कर रही है और अपना वोट बैंक समझती है राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष ने सभी को सांत्वना दिया कि आपकी समस्याओं को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग दिल्ली अनुसूचित जाति आयोग दिल्ली गृह मंत्रालय दिल्ली तथा झारखंड के महामहिम राज्यपाल महोदय को पत्र लिखकर कानूनी कार्रवाई हेतु जानकारी देंगे धन्यवाद राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह पाकुर






