Search

April 28, 2026 5:05 pm

रुक रुक बारिश व तेज हवा के कारण घर में गिरा पेड़,हजारों रुपए की क्षति

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखण्ड क्षेत्र में लगातार हवा के साथ रुक रुक कर बारिश से शुक्रवार को बड़ाघघरी पंचायत के जोरडिहा गांव के दो घरों के ऊपर इमली का पेड़ गिरने से हजारों रूपए की क्षति हो गया। इमली का पेड़ गिरने से गृहस्वामी राजमुनी टुडू एवं बासु मुर्मु बेघर हो गए। गृह स्वामी ने बताया कि शुक्रवार को तेज हवा व पानी हो रहा था इसी बीच अचानक घर पर बहुत पुराना विशाल इमली का पेड़ गिर गया गया जिससे बांस,टाली टूटकर हजारों रूपए की नुकसान हो गया। बताया जा रहा है सबसे ज्यादा नुकसान राजमुनी टुडू का हुआ है।जानकारी के अनुसार पेड़ गिरा उस समय घर पर कोई नहीं था।बड़ी दुर्घटना होते होते बच गया।गृह स्वामी ने प्रशासन से उचित मुवावजे की मांग किया है।

IMG 20231006 WA0083

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!