Search

June 19, 2026 9:51 am

रेलवे कॉलोनी में भक्तो ने निकाली नगर कीर्तन

राजकुमार भगत

पाकुड़।मायापुर इस्कॉन मंदिर से आए प्रभु नित्यानंद स्वामी ने गाजे बाजे एवम भक्त जनों के साथ रेलवे कॉलोनी से नगर कीर्तन निकाली। कीर्तन रेलवे कॉलोनी,सिद्धार्थ नगर होते हुए बागतीपाड़ा तक भ्रमण किया।
जिसमे मुख्य रूप से पूर्व नप अध्यक्ष सम्पा साहा,सोहन मंडल,निबेदिता मंडल,सहदेव,सुशील साहा समेत दर्जनों भक्त सामिल थे।
मौके पर पूर्व नप अध्यक्ष सम्पा साहा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष इस्कॉन मंदिर के प्रभुओं के सहयोग से अपने मोहल्ले में नगर कीर्तन निकालते है।इससे एक भक्तिमय वातावरण का अहसास होता है एवम भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों को लोगो तक पहुंचाया जाता है।
कीर्तन में भारी संख्या में बहनों ने भी भाग लिया जिन्हे कृष्ण भक्ति में झूमते नाचते देखा गया।कीर्तन समापन पर खिचड़ी भोग का भी आयोजन किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!