Search

May 19, 2026 8:55 pm

लापरवाही के आरोप में जनसेवक सह प्रभारी पंचायत सचिव निलंबित

राजकुमार भगत

पाकुड। पंचायत दिवस के अवसर पर उपायुक्त वरूण रंजन के क्षेत्र भ्रमण के दौरान हिरणपुर प्रखण्ड अन्तर्गत घाघरजानी पंचायत भवन में कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं पाये गये और ना ही पंचायत दिवस पर निदेशित गतिविधियों का क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा था। पंचायत दिवस पर पंचायत में जन समस्याओं का निराकरण पंचायत कार्यालय में रहकर करने की जिम्मेदारी पंचायत सचिव की होती है उक्त पंचायत के पंचायत सचिव के प्रभार में राजेश कुमार रमण जनसेवक है। उनके द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन नहीं किया गया ।उनका यह कृत्य कार्य के प्रति घोर लापरवाही को दर्शाता है।
उपायुक्त वरूण रंजन पाकुड़ के दिनांक 12.01.2023 के आलोक में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में राजेश कुमार रमण जनसेवक-सह-प्रभारी पंचायत सचिव, घाघरजानी ( प्रखण्ड हिरणपुर) को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय प्रखण्ड कार्यालय, पाकुड़िया निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उपस्थिति विवरणी के आधार पर उन्हें झारखण्ड सेवा संहिता के नियम 96 एवं झारखण्ड सरकारी सेवक (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2016 के नियम 10 के तहत मात्र जीवन-यापन भत्ता देय होगा।

img 20230119 wa00704484143104849236077

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!