Search

May 18, 2026 12:43 am

लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान का पढ़ाया पाठ

प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़



पुलिस अधीक्षक एच पी जनार्दनन के निर्देश पर मंगलवार को लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान एसआई मिथुन कुमार ने माइकिंग के माध्यम से वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियम का पाठ पढ़ाया।उन्होंने जागरूक करते हुए कहा गाड़ी चलाते समय हमेशा हेल्मेट, ट्रैफिक नियम, सीट बेल्ट लगाना चाहिए। गाड़ी चलाते समय कभी भी मोबाईल का उपयोग न करें। एसआई मिथुन कुमार ने बिना हेल्मेट के चल रहे चालक को हेल्मेट पहनाकर कानून का पाठ पढ़ाया। साथ ही आगे से हेल्मेट पहनने का निर्देश दिया। मौके पर थाना प्रभारी संतोष कुमार सहित पुलिस बल तैनात थे।

img 20230228 wa01186322785789977609264

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!