Search

May 1, 2026 1:43 am

लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सभी ग्राम पंचायत में आयोजित किया गया ” मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम का सफल आयोजन

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सभी 17 ग्राम पंचायतों में “मेरी माटी मेरा देश” अभियान का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के तहत सभी ग्राम पंचायत में निर्मित अमृत सरोवर एवं जलाशय स्थल के पास निर्मित शिलाफल्कम (स्मारक पट्टिका) का अनावरण उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष वरिष्ठ नागरिक एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। अनवारण के पश्चात जनप्रतिनिधियों,वरिष्ठ नागरिकों, सरकारी सेवक एवं ग्रामीणों द्वारा पंच प्रण का शपथ लिया गया साथ ही कार्यक्रम स्थल पर 75 प्रकार के स्वदेशी पौधों को लगाते हुए देश की स्वतंत्रता हेतु अमूल्य योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध में कौशल दिखाते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले जवानों को याद किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रगान एवं वीरों का वंदन किया गया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने भी ग्राम पंचायत सोनाधनी के महुआटांड एवं ग्राम पंचायत लिट्टीपाड़ा के रणबहियार के बृहत जलाशय के आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!