Search

May 11, 2026 9:26 pm

लिट्टीपाड़ा में प्रखण्ड स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सभागार भवन में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को बीडीओ संजय कुमार व प्रखंड प्रमुख के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया. प्रशिक्षण में बीडीओ ने कहा जीपीडीपी के अंतर्गत सभी विषयों को कार्यान्वित करने वाले सभी विभाग अपने फ्रंटलाइन वर्कर के माध्यम से अपने विभाग के द्वारा सभी योजनाओं का निर्धारण ग्राम सभा के माध्यम से करे. सभी योजनाओं को मिलाकर मास्टर प्लान तैयार किया करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. वही जन योजना अभियान के अंतर्गत सभी योजनाओं को समेकन करने के लिए पंचायतों के सभी प्रतिभागियों को निर्देश दिया गया.
प्रशिक्षण में सभी विभागीय पदाधिकारी, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता, लेखा लिपिक सह कंप्युटर ऑपरेटर सहित ग्राम पंचायत जोरडीहा, बड़ा घघरी, सोनाधनी, कुंजबोना, करमाटांड, जामजोरी, सूरजबेड़ा एवं लिट्टीपाड़ा के मुखिया को जीपीडीपी के अंतर्गत केन्द्र द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का समेकन हेतू प्रारूप के बारे में जानकारी प्रशिक्षक सह पंचायत राज स्वशासन परिषद के प्रखंड समन्वयक आनंद प्रकाश द्वारा दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!