Search

May 17, 2026 2:39 pm

लिट्टीपाड़ा में होली शांति पूर्वक संपन्न

लिट्टीपाड़ा पाकुड़
प्रशांत मंडल

प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में रंगों का पर्व होली आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाया। इस दौरान लोग जमकर अबीर गुलाल एवं रंग उड़ाया।होली को लेकर बुधवार सुबह से हीं जश्न का दौर शुरू हो गया।कही होली तो कही कुर्ता फाड़ होली सुबह से हीं जमने लगी थे।लोग टोली बनाकर रंग खेलते व डीजे की धुन में नाचते-गाते मस्ती करते नजर आए। दिन ढ़लने के साथ हीं मस्ती परवान पर दिखा।शाम को अबीर गुलाल का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा।लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।इस दौरान विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन चौकस रहा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!