Search

September 11, 2026 9:19 pm

लिट्टीपाड़ा विधानसभा के विधायक ने चलाया जनसंपर्क अभियान,किया कई गांवों का दौरा

सतनाम सिंह

हिरणपुर;/- लिट्टीपाड़ा विधान सभा के विधायक दिनेश मरांडी ने सोमवार को सुबह से ही हिरणपुर प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान विधायक ने झामुमो कार्यकर्ताओ के घरो में जाकर कुशल के बारे में पूछा व जानकारियों का आदानप्रदान किया। वही विधायक ने आम ग्रामीणों से सीधे संपर्क कर समस्याओं की जानकारी ली। जहां लोगो ने पानी की समस्याओं को लेकर बताने पर विधायक ने सम्बन्धित विभाग के वरीय पदाधिकारियो को आवश्यक निर्देश देते हुए जल्द दुरुस्त करने को कहा। वही सड़क सम्बन्धी समस्याओं को लेकर आश्वस्त किया कि इसका समाधान भी कर लिया जाएगा। विधायक के दौरे को लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रो में काफी उत्सुकता देखी गई। जहां विधायक को आदिवासी पारम्परिक रूप से स्वागत भी किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!