Search

May 16, 2026 5:05 am

वर्ड पावर चैम्पियनशिप में बच्चे ने दिखाई प्रतिभा, किए गए पुरस्कृत



राजकुमार भगत

पाकुड़। शनिवार को डायट भवन पाकुड़ में फेस संस्था एवं लीपफॉरवर्ड संस्था के संयुक्त तत्वधान में वार्ड पावर चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल, फेस संस्था के प्रतिनिधि रितु पांडे एवं रतन सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।फेस संस्था के प्रतिनिधि रितु पांडे ने बताया कि बच्चों के साथ इंग्लिश लिटरेसी प्रोग्राम किए जा रहे है। जैसे-जैसे बच्चे उच्च अध्ययन में जाते हैं तो अंग्रेजी की जरूरतें पड़ती है। अंग्रेजी फाउंडेशन लेवल तक बच्चों का अंग्रेजी अच्छी नहीं होगी तो उच्च स्तर पर भी बच्चों की अंग्रेजी अच्छी नहीं होती है। हमलोगों के द्वारा इंग्लिश लिटरेसी प्रोग्राम 2021 से 133 बच्चों के साथ 133 विद्यालयों में काम शुरू की गई है। इस प्रोग्राम के माध्यम से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न- विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं के बौद्धिक क्षमता को विकसित किया जा रहा है। बच्चों में अंग्रेजी की बेहतर समझ को विकसित करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस तरह की प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक बच्चों को शामिल कराया जाए। इस प्रतियोगिता में चौथी, पंचवी एवं छठी क्लास के बच्चों को सेलेक्ट कर इस प्रतियोगिता में लाए गए है। सभी बच्चे इस प्रतियोगिता में अपनी- अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे।

IMG 20230408 WA0020 1
IMG 20230408 WA0021

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!