Search

May 6, 2026 6:32 am

विद्यार्थी परिषद ने मनाया 75 वां स्थापना दिवस

सतनाम सिंह

9 जुलाई विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाती है अभाविप

स्थापना दिवस के उपलक्ष पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता करा रही है अभावी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ द्वारा 9 जुलाई विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यार्थी परिषद पाकुड़ नगर के नगर मंत्री प्रदीप मिश्रा जी ने विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर झंडोत्तोलन किया।
विद्यार्थी परिषद 75 वर्ष अमृत महोत्सव में विद्यार्थी परिषद पाकुड़ नगर के वर्तमान कार्यकर्ता पूर्व के कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक मार्गदर्शक उपस्थित रहे।साथ ही अपने स्थापना दिवस पर अभाविप पाकुड़ द्वारा रेलवे स्टेशन मैदान में एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।जिसमें पूरे जिले भर से 8 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया है।यह प्रतियोगिता शाम 4:00 बजे से प्रारंभ की जाएगी।

विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक अमित साहा ने संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष विद्यार्थी परिषद अपने 75 वर्ष के अमृत महोत्सव को मना रही है विद्यार्थी परिषद के प्रत्येक नए पुराने एवं पूर्व के कार्यकर्ताओं के लिए यह वर्ष विशेष महत्व रखता है। आजादी के बाद 1949 में पंजीकृत होने के बाद से ही विद्यार्थी परिषद निरंतर छात्र हितों और राष्ट्र भक्ति को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करते आ रही है।अपने स्थापना काल के बाद से अब तक विद्यार्थी परिषद ने देश के अनेकों संवेदनशील मुद्दे जैसे कि बांग्लादेशी घुसपैठ ,जेएनयू कैंपस में देश विरोधी ताकतों ,आतंकवाद के विरोध में अपनी आवाज को बुलंद की है।विद्यार्थी परिषद व्यक्ति निर्माण के साथ राष्ट्र को पुनर्निर्माण करने की सोच के साथ कार्य कर रही है।

नगर मंत्री प्रदीप मिश्रा ने बताया कि देश और समाज के सामने आने वाली प्रत्येक समस्याओं आपदाओं के साथ निपटने के लिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हमेशा तैयार रहते हैं और कोरोना जैसी व्यापक महामारी में सेवा कार्य करने को तत्पर रहती है।
विद्यार्थी परिषद एक ऐसा संगठन है जहां जुड़ने के बाद छात्रों के मन में राष्ट्रवादी विचारधारा का संचार अपने आप हो जाता है।

मौके पर विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित पांडे ,सत्यम भगत,सह नगर मंत्री मान्यता भगत,सानू राज,प्रियंका,प्रिय,निशा,गोविंद,रमेश, तन्मय साथ ही पूर्व कार्यकर्ता के रूप में अनिकेत गोस्वामी,हिसाबी रॉय, सम्पा साहा,विवेकानंद तिवारी,अनुग्रहित साहा,अशोक वर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

IMG 20230709 WA0027
IMG 20230709 WA0030
IMG 20230709 WA0029 1
IMG 20230709 WA0028

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!