Search

May 19, 2026 4:38 pm

विद्या की देवी सरस्वती पूजा की तैयारी जोरों पर

हेमंत हांसदा

पाकुड़िया संवाददाता पाकुड़िया प्रखंड में विद्या की देवी सरस्वती पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है । इसके लिए सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों की साफ सफाई एवं सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है । पाकुड़िया सहित मोंगलाबान्ध,फुलझींझरी, गनपुरा, बन्नोग्राम आदि गाँवो में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा पूजा पंडाल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है तथा पंडाल में माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर दी गयी है । इधर बुधवार को मोंगलाबान्ध और पाकुड़िया में कई मूर्तिकारों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा को अंतिम रूप देते देखा गया । वहीं पाकुड़िया बाजार में पूजा को लेकर चहल पहल में तेजी देखी गयी । यहाँ दर्जनों लगी फल-फूलों की दुकानों में प्रसाद खरीदने के लिए खरीददारों की भीड़ देखी गयी ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!