अब्दुल अंसारी
महेशपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास मेरे लिए सर्वोपरि। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी
पाकुड़िया:- अब प्रखंड के खस्ताहाल सड़के चकाचक होने वाले है। दो पहिया व चौपहिया वाहन चालकों को अब जर्जर सड़को पर सफर नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि पाकुडिया प्रखंड क्षेत्र के 15 जर्जर सड़कों की मरम्मत कार्य बहुत जल्द होने जा रही है। उक्त बातें महेशपुर विधानसभा के विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने कहा। उन्होंने बताया कि प्रखंड की जनता का चिरप्रतिक्षित मांग अब पुरी होने वाली है।झारखंड सरकार ने विधानसभा वासियों की मांग एवं मेरे प्रयास पर मोहर लगाते हुए पाकुडिया प्रखंड के 15 जर्जर ग्रामीण सड़को की विशेष मरम्मति कार्य का प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। पाकुडिया प्रखंड के आरईओ पथ बड़तल्ला से गुगगुनिया पलियादहा 5.03 कि.मी ,पलियादहा से बंगाबाड़ी 9.70 कि.मी ,चौकीशाल से ओरपाडा 2.85 कि.मी. ,तेगुडिया से चकलाडंगा 2.50 कि.मी ,बनियापसार से भलुकचुँआ 1.35 कि.मी ,मोहलीगायपाथर से बनियापसार 7.30 कि.मी ,राजदहा से बनियापसार 5.22 कि.मी ,तालवा से बरमसिया 5.80 कि.मी ,छोटाबरमसिया से माड़गांव 3.50 कि.मी , अंगरगडिया से मधुपुर 1.70 कि.मी ,डुमरसोल से सितपुर 2.90 कि.मी ,आरईओ सड़क से दुग्गी बरमसिया 3.95 कि.मी,आरईओ सड़क से गायपाथर 3.33 कि.मी ,सागबेड़िया से छोटा उदलपहाड़ी 2.15 कि.मी ,राजपोखर से लखिपोखर 3.35 कि.मी सहित अन्य ग्रामीण सड़क है। राज्य सरकार के निर्देश पर इस जर्जर सड़क की कायाकल्प करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। विधायक ने कहा की इन सड़कों का निर्माण हो जाने से प्रखंड के दर्जनों गाँव एक दुसरे से जुड़ जायेंगें और सैकड़ों लोगों को प्रखंड मुख्यालय आना-जाना सुगम हो जायेगा। इधर इन सड़कों का प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किये जाने से ग्रामीण भी काफी खुश नजर आ रहे हैं ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।










