Search

June 20, 2026 12:49 am

चोरीकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो महिला आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर व नकदी बरामद।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): थाना क्षेत्र में 13 जून को उपेन साहा के घर हुई दिनदहाड़े चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और नकद राशि बरामद की है। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर लिट्टीपाड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पाकुड़ से दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा। पूछताछ में दोनों की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान और नकदी बरामद किया गया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान पश्चिम बंगाल के जंगीपुर क्षेत्र निवासी निशा बैध (22 वर्ष) और सिमरन बैध (20 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों शमशेरगंज थाना क्षेत्र के धुलियान रेलवे स्टेशन इलाके की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!