हेमंत हांसदा
पाकुडिया संवाददाता प्रखंड के तेतुलिया गांव स्थित खेल मैदान मे शुक्रवार को संथाल परगना युनाइटेड फुटबॉल क्लब के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रंगारंग आदिवासी कार्यक्रम सैकड़ों खेल प्रेमी व दर्शकों की उपस्थित में सम्पन्न हुआ। फाइनल मैच का समापन में महेशपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला में सपादहा वनाम डुमरसोल के बीच खेला गया । जिसमें सपादहा टीम ने प्रथम पुरस्कार की ख़िताब पर कब्जा जमाया। वही विजेता टीम एवं उपविजेता को अतिथियों के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया । टूर्नामेंट में 16 टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। वही इसी मैदान पर महिला खिलाडियों का फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया जिसमें पाकुडिया और बासितकुंड टीम के बीच मैच खेला गया मौके पर उपस्थित सभी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए विधायक प्रो.मरांडी ने कहा कि राज्य में हेमंत सरकार द्वारा खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए हर तरह से प्रयास किया जा रहा है।इसलिए आज के समय में सभी को शिक्षा के साथ साथ खेल भी जरूरी है। इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों मे प्रतिभावन खिलाड़ी की कोई कमी नहीं है। इन्हें प्रशिक्षित करने की जरुरत है। सरकार द्वारा अपने कार्यकाल में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का अथक प्रयास किया जा रहा है साथ ही सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाए दी ।मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा,सचिव मईनुद्दीन अंसारी,अब्दुल बनीज,कुबराज मरांडी,ऐनोस मुर्मू,नरेश हाँसदा,सिबराम सोरेन,खेल कमेटी अध्यक्ष संगाराम सोरेन,सचिव सुमेश किस्कू,सुभाष मरांडी,सुरजित टुजू सहित सैकड़ों खेलप्रेमी व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।








