Search

May 13, 2026 12:27 pm

विश्व पृथ्वी दिवस के पर हुआ वेबिनार का आयोजन

राजकुमार भगत

पाकुड़। 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ-डे यानी विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण को लेकर जागरूक करना है। वर्ष 2023 में विश्व पृथ्वी दिवस का थीम था “इन्वेस्ट इन आवर प्लेनेट”। धरती को जननी कहते हैं। धरती जानवरों से लेकर इंसानों तक को जीवन देती है। जिंदा रहने के लिए श्वास, जल और भोजन देती है। किन्तु इंसान पृथ्वी से प्राप्त तत्वों का भरपूर दोहन कर रहे हैं और उसे नुकसान पहुंचा रहे हैं। दिन पर दिन पृथ्वी और इसका वातावरण दूषित हो रहा है। ऐसे में विश्व प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को अर्थ डे यानी पृथ्वी दिवस मनाता है। पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य वातावरण को संरक्षित करने के लिए लोगों को जागरूक करना है। इस दिन को मनाने की शुरुआत अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में की थी। पर्यावरणीय खतरे को कम करने के लिए लोगों को पृथ्वी द्वारा प्रदत्त चीजों के लिए धन्यवाद देना चाहिए और पृथ्वी दिवस पर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
पाकुड़ पॉलिटेक्निक में शनिवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के कर्मचारियों और छात्रों को पृथ्वी के संरक्षण हेतु क्या क्या कदम उठाने चाहिए, उसकी विस्तृत जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गयी। साथ ही शपथ भी दिलाई गई।
संस्थान के माइनिंग ब्रांच के शिक्षक राहुल चौधरी ने उक्त वेबिनार में अपना व्याख्यान दिया। प्रभारी प्राचार्य डॉ ऋषिकेश गोस्वामी, मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी निखिल चंद्र और परीक्षा नियंत्रक अमित रंजन ऑनलाइन मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!