Search

May 15, 2026 5:59 pm

वैशाखी हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया।

धीरेन साहा

प्रखंड अंतर्गत पाकुड़िया ,मोंगलाबांध,चौकिसाल,पारूलिया, बन्नोग्राम,श्रीधर पाड़ा आदि गांवों में शनिवार शाम को वैशाखी हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हो गया । इस अवसर पर मोंगलाबांध दुर्गा मंदिर में गांव के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में ढोल नगाड़े के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वैशाखी संकीर्तन का शंखनाद हुआ और कीर्तन मंडलियों की टोली मंदिर से निकलकर गांव के हर गली मुहल्लो में गुजरते हुए पुनः दुर्गा मंदिर पहुंची और कीर्तन का समापन हुआ।इस अवसर पर नीलकंठ पाल,पंजाबी पाल,श्रीकृष्ण पाल,दीपक साह,अमूल्य पाल आदि सैकड़ों महिला,पुरुष,बच्चे कीर्तन में शामिल हुए। मौके पर नीलकंठ पाल ने बताया कि आज से प्रारंभ हुई ये कीर्तन पूरे बैशाख एक माह तक प्रति संध्या निकलेगी ।

IMG 20230416 WA0035 1
IMG 20230416 WA0036

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!