*शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन पर पाकुडिया प्रखंड में शोक सभा*
*पाकुडिया:-* झारखंड सरकार के शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री श्री जगन्नाथ महतो के आकस्मिक निधन का समाचार प्राप्त होने के बाद पूरे राज्य में शोक का माहौल है|जगन्नाथ महतो के आकस्मिक निधन पर आज शुक्रवार को पाकुडिया झामुमो प्रखंड कमिटी द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 02 मिनट का मौन धारण किया एंव उनके चित्र पर सभी ने बारी बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दिया|
इस क्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा, केन्द्रीय कमेटी सदस्य हरिवंश चौबे, देबीलाल हाँसदाक् सचिव मईनुद्दीन अंसारी उपाध्यक्ष मेहलाईल अंसारी आदि ने कहा कि जगरनाथ महतो जी का निधन झारखंड के लिए अपुरणीय क्षति है इसके निधन से झारखंड ने एक आंदोलनकारी, संघर्षशील नेता खो दिया। राज्य के शिक्षा मंत्री रहते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया पारा शिक्षकों को सहायक अध्यापक का दर्चा दिया | और अनेकों महत्वपूर्ण कार्य अपने मंत्रित्व काल में किये। इसके लिए वह सदैव हमारी यादों में बने रहेंगे एवं भगवान उनकी आत्मा को शांति दे तथा उनके परिवार जनों को दुख सहने की शक्ति दे झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है। मौके पर खुरशेद आलम, महेन्द्र टुडू,कालीदास टुडू,मुनीराम मरांडी,कुबराज मरांडी,उर्मिला हांसदा,जहीरूद्दीन अंसारी,रेफाइल मुर्मू,छोटू भगत,बाबुरली मरांडी,लालबाबू शेख,विश्वजीत दास,मंटू भगत,ऐनोस मुर्मू,विनोद भगत,नरेश हाँसदा,अनीसुर रहमान,मंजुर अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।









