रिपोर्ट–धीरेन साहा
महेशपुर /पाकुड़:- झामुमो प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के अंगुवाई में झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की गई। शोक सभा का आयोजन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर शिक्षा मंत्री जगन्नानाथ महतो को श्रद्धांजलि दी। शिक्षा मंत्री का चेन्नई में इलाज के दौरान गुरुवार सुबह निधन हो गया। गौरतलब है कि बीते 14 मार्च को मंत्री जगन्नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गयी थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें चेन्नई रेफर कर दिया गया था जहां उन्हें एयर लिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था। महेशपुर प्रखण्ड के कार्यकर्ताओं को गहरा आघात लगा है। सबों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। झामुमो के सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम ने कहा कि महतो एक जिंदादिल इंसान थे। शोक सभा में सचिव माइकल मुर्मू,उपाध्यक्ष बुदल यादव, रुहूल अमीन,पप्पू अंसारी,गोलक सिंह,इकबाल हुसैन,कालिदास सोरेन,सेंटू शेख,साइमन मुर्मू समेत दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।






