तोफिक राज
झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी,पाकुड के सौजन्य से नवीनगर आजीविका महिला संकुल संघ कार्यकारणी सदस्यो का नसीपुर पुराना पंचायत भवन में मंगलवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ बीपीएम मो फ़ैज़ आलम की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान प्रशिक्षक लक्ष्मी देवी एवं पिंकी देवी के द्वारा विज़निंग एवं व्यवसाय विकास योजना,बदलाव के आयाम जैसे आजीविका,स्वास्थ्य, शिक्षा, हक और अधिकार, सार्वजनिक संसाधन एवं सामाजिक समस्या इत्यादि पे विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।साथ ही साथ बदलाव के आयामों का मापांक,आने वाले पांच वर्षों का लक्ष्य एवं आज की स्तिथि,संकुल संघ के आंतरिक एवं बाहरी सुविधा कारक एवं बाधा कारक,संकुल संघ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उठाये जाने वाला कदम,संकुल संघ के क्षमता का मापांक एवं परिवर्तन के सिद्धांत बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया जाएगा।मौके पर बीएपी शबीना यास्मीन,पीआरपी स्वजीत सरकार,सामुदायिक समन्वयक संचय दीक्षित तथा ग्राम संगठन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।







