Search

May 18, 2026 10:55 pm

सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।



पाकुड़। पाकुड़ पुलिस अधीक्षक हरदीप पी. जनार्दन के निर्देशानुसार सुरक्षा के दृष्टिकोण से अमड़ापाड़ा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव की देखरेख में बुधवार को थाना परिसर के सामने वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारी एसआई विजय कुमार एवं जवानों की मौजूदगी में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान चार पहिया एवं दो पहिया वाहन सवार लोगों के वाहनों का डिक्की, रजिस्ट्रेशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, धुआं परमिट एवं बैग की अच्छी तरह से जांच किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से वाहन जांच अभियान चलाया गया है कहा कि कई बाइक चालक बिना हेलमेट के वाहन चलाते पकड़े गये। कई वाहनों के कागजात नहीं पाये जाने के बाद सभी मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन संख्या लिखकर उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया। सभी लोगों से बाइक या कार चलाते वक्त सावधानी बरतने की अपील की गई।

img 20230215 wa00271938618702963235136

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!