प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़
थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा – हिरणपुर मुख्य सड़क करियोडीह चेरका पहाड़ के समीप सोमवार को मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ जाने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के थाना क्षेत्र सुती अंतर्गत गांव सहजादपुर निवासी अनवर हुसैन 23 व तौफिक हुसैन 27 वर्षीय अपने घर से बाईक से लिट्टीपाड़ा होकर दुमका की ओर जा रहे थे। उसी दौरान चेरका पहाड़ के समीप बाईक का संतुलन खो देने से बाईक में सवार दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना के एएसआई बिरेंद्र सिंह मौके पर घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों की सहयोग से दोनों घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। जहाँ डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को सदर अस्पताल पाकुड़ रेफर कर दिया। ज्ञात हो कि बीते रविवार को चेरका पहाड़ के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हुए थे जिसमें से एक युवक जो कि लिट्टीपाड़ा निवासी गणेश मंडल का पुत्र अजय मंडल का इलाज पश्चिम बंगाल में जारी है। बता दे कि इन दिनों लिट्टीपाड़ा से पाकुड़ तक सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुका है इसी कारण अक्सर वाहन चालक सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।





