Search

May 19, 2026 5:46 pm

सड़क पर गिर रहा जल सहिया का घर का गंदा पानी, जलजमाव से लोगों को हो रही परेशानी

इकबाल हुसैन

महेशपुर:- प्रखंड क्षेत्र के जयपुर पंचायत अंतर्गत भुईघारा गांव के एक जल सहिया के द्वारा घर का गंदा पानी गिराने से मुख्य सड़क जो की भुईधरा से लखीपुर की और से महेशपुर जाने वाली एक ही मुख्य सड़क है । घर का पानी गिराने से आवाजाही में इन दिनों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । जबकि गंदेगी फैलने का काम स्वच्छता एवं पेयजल विभाग के जल सहिया रोजिना खातून के द्वारा किया जा रहा है । गंदा पानी बहने से मुख्य सड़क पर तालाब जैसा नजारा बना हुआ है। घर से निकलने वाला गंदा व दूषित पानी राहगीरों की परेशानी का सबब बनता जा रहा है । लेकिन ग्रामीण अगर इनको गंदा पानी फेकने को मना करे तो ये किसी नही सुनती एवं कहती जिसे जो करना है करे मैं तो ऐसे ही पानी फेकूंगी । पिछले एक वर्षों से सड़क पर एक ही घर का गंदा पानी बह रहा है। जिसके कारण आने जाने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस समस्या से लोगों को निजात नही मिल पा रही है। भुईधारा से लखीपुर होते हुए महेशपुर के मुख्य पथ को जोड़ता है । दूसरी ओर भुईधरा गांव में जहां काफी संख्या में लोग रहते हैं। मुख्य सड़क के किनारे काफी संख्या में घर हैं। ऐसे में गंदा पानी से कई महीनों से समस्या होने से लोग खासे परेशान हैं। ग्रामीणों ने मुखिया सहित कई जनप्रतिनिधियों के साथ ही शासन-प्रशासन से भी इसकी कई बार शिकायत की है, लेकिन इसका हल नहीं निकल रहा है। घरों का गंदा पानी जमा होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है।

ग्रामीणों ने नाम नही बताने के शर्त पर कहा कि रोजीना खातून जबकि एक जल सहिया है उनका काम स्वच्छता को बढ़ावा देना है न की गंदगी फेलाना लेकिन यहां तो उल्टा ही हो रहा है । अभी इस सड़क पर बाइक से चलना मुश्किल है। कई बार तो लोग गिर जाते हैं। घरों का पानी सड़कों पर बहने के साथ ही वर्षो से मरम्मत नहीं हो रही है जगह जगह तालाब बन गया है । ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जलजमाव होने का कारण नाली निर्माण नही होना भी बताया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि जब सड़क निर्मण हो रहा था तब संवेदक से बोला गया कि आप सड़क के किनारे नाली निर्माण करवा दीजिये। लेकिन सवेदक सड़क निर्माण करवा चले गए। आज तक नाली का निर्माण नही हो पाया।जिसके चलते मुख्य सड़क पर पानी से तलाब सा नजारा बना हुआ है। मुख्य सड़क पर गड्ढ़ा में लगभग एक फिट पानी जमा रहता है। जिससे आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते रहे है।

क्या कहते है स्वच्छता एवं पेयजल विभाग के समन्वयक अमरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया मुझे इसकी सूचना नही थी । अब जानकारी मिली है आवाश्यक करवाई की जाएगी ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!