Search

May 9, 2026 12:27 pm

सड़क सुरक्षा को ले बच्चों को किया गया जागरूक

सतनाम सिंह

जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार गर्ग के निर्देशानुसार मंगलवार को राज प्लस टू एवं जिदातो गर्ल्स हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। उक्त जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति महत्वपूर्ण जानकारी एवं ट्रैफिक यातायात नियमों के बारे में बताया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियम की जानकारी दी गई वही उन्हें यातायात के समय बरती जाने वाली सावधानियों से भी अवगत कराया गया। साथ ही साथ बताया गया कि नाबालिग स्कूली बच्चे बाइक चलाते हुए पकड़े जाते हैं, तो उनके माता-पिता को छह माह की जेल या 25 हजार रुपये की जुर्माना हो सकती है। सभी छात्र-छात्राओं से अपने सगे संबंधियों व मित्रों को भी यातायात संबंधित नियम अनुपालन करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को सीट बेल्ट हेलमेट आदि की उपयोगिता बताई गई। साथ ही उन्हें आंकड़ों के माध्यम से समझाया गया किस प्रकार यातायात नियम एवं सेफ्टी उपकरण न लगाने पर दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने सभी बच्चे को अच्छे मददगार बनने का प्रेरित किया। सभी बच्चों को बताया गया कि पाकुड़ मे माह जनवरी 2023 से जून -2023 तक कुल-41 सड़क दुर्घटना हुई है जिसमे कुल 34 लोगो की जान गई है और कुल 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जो की पिछले साल 2022 की तुलना मे रोड एक्सीडेंट मे बढ़ोतरी हुई है। इस दुर्घटना मे मरने वाले लोगो की उम्र की बात करें तो 21-35 उम्र के सबसे ज्यादा वाहन चालक है। इसका बचाओ का एक ही उपाय है सभी यातायात का नियमों का पालन करें और सजग रहें।

इस दौरान सड़क सुरक्षा प्रबंधक एवं कर्मी समय समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230627 WA0075
IMG 20230627 WA0076 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!