राजकुमार भगत
पाकुड़। उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायतों में गुरुवार को भी जिले के सभी पंचायतों में सप्ताहिक पंचायत दिवस का आयोजन किया गया।इसका उद्देश्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पंचायत हर घर को मिल सकें। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन पत्र दिए व प्राप्त किए जा रहे हैं। पंचायत स्तर से ही आम लोगों की समस्या का निराकरण किया जाएगा। पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने ग्रीन राशन कार्ड निर्माण, सोना सबरन धोती -साड़ी योजना, फुलो झानों आर्शिवाद योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, किसान क्रेडिट कार्ड, ई श्रम पोर्टल पर श्रमिक निबंधन, जेएसएलपीएस द्वारा महिला समूह गठन, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आदि योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम के शिकायतों का निष्पादन के साथ योग्य लाभुकों को जोड़ते हुए सरकारी योजनाओं के लाभ से आच्छादित भी किया गया।







