प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़
सोमवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सभागार भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस आयोजित जस्टिस ऑन व्हीलस शिविर में मेंबर ऑफ पी एल ए पाकुड़ के ऋतु पांडे द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों को कानून के अधिकारों से संबंधित जानकारियां दी गई। साथ ही बाल अपराध डायन प्रथा ,प्रतिषेध अधिनियम, महिला सशक्तिकरण, ऋण माफ़ी,, शराब बन्दी, मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित रोकथाम के लिए अत्यावश्यक जानकारियां दी गई साथ ही मध्यस्थता में मध्यस्थ की सहायता से विवादों को निपटाने की बातचीत के जरिए दोनों पक्षों को पूर्ण तरीके से निपटाने की जानकारी दी गई।विचाराधीन कैदियों के अधिकार जमानत व्यक्तिगत बंधपत्र रिहा किए जाने का अधिकार से संबंधित जानकारी सहित लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के आदिवासी क्षेत्रों में डायन के रूप में प्रचलित डायन प्रथा के रूप में किसी औरत की पहचान को और समाज द्वारा औरतों के प्रति यातना अपमान शोषण तथा हत्या रोकने संबंधित जानकारियां दी गई। वहीं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के. सी. दास ने झारखंड सरकार द्वारा प्रखंड क्षेत्र में संचालित किए जाने वाली योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, निशक्त योजना, लक्ष्मी लाडली योजना,कृषि प्रसार एवं के.सी.सी. ऋण प्राप्त करने आदि से लाभ उठाने एवं योजनाओं से लाभ लेने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।इस बैठक में मुख्य रूप से पीएलभी डीएलएसए पाकुड़ के चंदन रविदास एवं हरेंद्र कुमार प्रखंड ,तकनीकी प्रबंधक रामेश्वर मुर्मू, मुखिया सुनील टुडू, शिव टुडू, सबीना मालतो, मिरु सोरेन सहित विभिन्न पंचायतों से एवं ग्रामीण से आए हुए काफी संख्या में ग्रामीण व महिलाएँ उपस्थित थे।





