हेमंत हांसदा
पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में बारी बारी से एक एक कर सभी विभागों की समीक्षा की गई । प्रखंड प्रमुख ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रखंड के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाना है । इसके लिए हमें आप सभी के सहयोग की आवश्यकता होगी । वहीं इस दौरान सभी पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली समस्या को लेकर चर्चा की गई । बैठक में 15वें वित्त आयोग से होने वाले कार्यों पर विचार विमर्श किया गया । मौके पर सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम , उप प्रमुख अर्चना देवी , चिकित्सा पदाधिकारी अभय कुमार यादव , जेएसएलपीएस के बीपीएम , सहायक अभियंता रोहित गुप्ता , कनीय अभियंता सहित पंचायत समिति सदस्य आदि उपस्थित थे।







